महासम्मेलन... आज देश के कोने-कोने से जुटेंगे ज्योतिषी, 2 दिनों तक चलेगा ज्योतिष महासम्मेलन
कुरावर | अभा ज्योतिष वास्तु महासम्मेलन शुक्रवार को माहेश्वरी धर्मशाला में शुरू होगा। आयोजक पंडित लख्मीचंद चौधरी ने बताया कि महासम्मेलन में देश के अलग-अलग कोनों से ज्योतिषाचार्य, वास्तु शास्त्री, फेंगशुई विशेषज्ञ,अंकशास्त्री, हस्तरेखा, होरा, रमल और तंत्र-मंत्र के विद्वान शामिल होंगे, जो लोगों को निशुल्क परामर्श भी देंगे और अपने शोध पत्र पढ़ेंगे। महासम्मेलन के प्रभारी पंडित सीआर शर्मा गौतम गुरुजी हैं और उनका सहयोग मुकेश बाबा तांत्रिक और आनंद वरंदानी करेंगे। शिविर में मुख्य रूप से शामिल होने वाले विशेषज्ञ यह होंगे- भोपाल से एमएस श्रीवास्तव, के आर उपाध्याय, आरएन मिश्रा, विद्याभूषण सिंह, भारतभूषण पचौरी,पंडित राजेश दुबे और देवास वाले गुरुजी, इंदौर से श्यामसुंदर शर्मा पाटन वाले, पंकज भैया, भारत जोशी उज्जैन, मथुरा से गोविंद शास्त्री, जयपुर से राजेंद्र गौड़, गया बिहार से सुबोध शास्त्री, हैदराबाद से महावीरप्रसाद, त्रयंबकेश्वर से पंकज पराग आदि।