कुरावर| भाजपा के पंचायत चलो अभियान में सोमवार रात को
कुरावर| भाजपा के पंचायत चलो अभियान में सोमवार रात को कोटरीकलां गांव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। पार्टी के प्रवासी कार्यकर्ता सांसद प्रतिनिधि कैलाश राज, पीसीबी अध्यक्ष कैलाश मंडलोई और किसान मोर्चा मंडल मंत्री पप्पू मंडलोई का गांव में प्रवेश पर पंचायत प्रभारी नंदू सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-ढमाकों से स्वागत किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने गांव के बड़ वाले चबूतरे से सभा को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को बेज लगाए और दलित बस्ती में भोजन किया। इस मौके पर अनिल चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, भाव सिंह सैनी, रमेश मीणा, हीरा सैनी, जीवन गवली, छोटू आदि मौजूद थे।आभार प्रदर्शन नंदकिशोर सैनी ने किया।