2 दिनों का अभा ज्योतिष, तंत्र और वास्तु महासम्मेलन शनिवार को माहेश्वरी धर्मशाला में शुरू हुआ। दीप प्रज्वलन और देव पूजन से महासम्मेलन की शुरुआत महामंडलेश्वर रामकिशन दास त्यागी बाबा और पूर्व विधायक मोहन शर्मा ने की।
कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए वास्तु शास्त्र ,फेस रीडर, तांत्रिक, फेंगशुई और तंत्र-मंत्र विशेषज्ञों ने उद्बोधन दिए और अपने शोध पत्र पढ़े।उन्होंने बताया कि अलग-अलग समस्याओं का समाधान भारतीय तंत्र और ज्योतिष विज्ञान में छिपा हुआ है। यहां तक कि आतंकवाद जैसी विकट और ज्वलंत समस्या का भी भारतीय प्राचीन विधाओं से निराकरण किया जा सकता है। आयोजन में श्री गणेश ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक पंडित लख्मीचंद चौधरी सहित साथियों का योगदान रहा।
ज्योतिष महासम्मेलन में अलग-अलग विधाओं के विशेषज्ञ शामिल हुए।