कुरावर | कृषि उपज मंडी में शनिवार को 3 लोगों ने एक किसान के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। छतरी गांव के रहने वाले मेहरबान सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश की वजह से उसे खाईखेड़ा गांव के 3 व्यक्तियों ने पीटा। मेहरबान सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।