सुकर पालन कर आत्म निर्भरता हो रही है शांति कुजूर
सुकर पालन योजना के तहत पूर्ण अनुदान में दिए गए थे छह सुकर
भास्कर न्यूज | कुरडेग
प्रखंड के खालीजोर पकरीटोली निवासी शांति कुजूर ने सुकर पालन कर आत्मनिर्भरता का उदाहरण पेश किया है। वह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। शांति कुजूर सुकर पालन योजना के तहत सुकर पालन कर रही है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से मिनी सुकरपालन योजना के तहत उन्हें छह सुकर दिए गए थे। ये सुकर पूरी तरह से अनुदान में दिए गए थे। सुकर पालन में काफी मेहनत और लगन की जरूरत पड़ती है। लेकिन यह अच्छा व्यवसाय है और अन्य महिलाएं भी सुकर पालन कर अपनी स्थिति बेहतर बना सकती हैं। सुकर पालन में कम खर्च आता है।