पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलडेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

जलडेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलडेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। संस्थागत प्रसव को लेकर यहां सिर्फ दो ममता वाहन चलाए जाते हैं। ये दोनों ममता वाहन लोगों को कभी-कभी ही उपलब्ध हाे पाते हैं। सरकार की ओर से मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। जिले के कुरडेग में यह सेवा काफी बेहतर कार्य कर रही है वहीं जलडेगा में स्थिति बेहद खराब है। कुरडेग में एंबुलेंस सेवा के शुरू हुए कुछ दिन ही बीते हैं और अबतक 25 मरीजों को इसकी सेवा दी जा चुकी है। जलडेगा में सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा की एंबुलेंस चालक के अभाव में महीनों से अस्पताल के पास खड़ी है। अबतक एक भी व्यक्ति को इस सेवा का लाभ नहीं मिला है। इधर मोबाइल सेवा के लचर होने का खामियाजा भी लोग भुगत रहे हैं। यहां सिर्फ बीएसएनएल की मोबाइल सेवा है जो हर रात नौ बजे के बाद बंद रहती है।

खबरें और भी हैं...