पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने लिया जंगलों की सुरक्षा का संकल्प

ग्रामीणों ने लिया जंगलों की सुरक्षा का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पृथ्वी दिवस को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | सिमडेगा

केरसई प्रखंड के बाघडेगा में ग्रामसभा का आयोजन हुआ। इसमें झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के कुरडेग प्रखंड प्रभारी सुशील लकड़ा ने पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले पृथ्वी दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि तेज आर्थिक विकास के कारण कल कारखानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। ग्रामीण वनाधिकार कानून के तहत जंगलों की सुरक्षा करें। बैठक में ग्रामीणों ने जंगलों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कहा कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना वन क्षेत्र में किसी तरह की संरचना का या कोई अन्य क्रियाकलाप नहीं करने दिया जाएगा। ग्रामसभा उपाध्यक्ष कार्नेल कुजूर ने ग्रामसभा की अध्यक्षता की। सचिव अनूप कुजूर ने इसका संचालन किया। सुशील लकड़ा सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...