185 वोट लाकर उर्मिला बनीं समिति अध्यक्ष
कुरडेग | प्रखंड के कुटमाकच्छार पंचायत भवन सभागार में आदिवासी विकास समिति के गठन के लिए ग्रामसभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। ग्रामसभा के माध्यम से समिति के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा आठ सदस्यों का चयन किया गया। वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से अध्यक्ष पद के लिए उर्मिला देवी और विजय एक्का मैदान में थे। जिसमें उर्मिला देवी 185 वोट लाकर 17 वोटों से विजयी हुई। सचिव पद के लिए रामप्रसाद साय आैर सुधीर केरकेट्टा मैदान में थे। इसमें भी रामप्रसाद 185 वोट लाकर सुधीर को पराजित किया तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रतिमा देवी ने भी 185 वोट लाकर अन्ना टोप्पो को 17 वोटों से पराजित किया। सदस्य के लिए राजकुमार कोरबा, देवमनी देवी, उपेंद्र बड़ाईक, बिहानू साय, पूरन प्रसाद मिंज, प्यारी कुजूर, असीसन तिग्गा और जोलसन कुजूर का चयन किया गया। ग्रामसभा अध्यक्ष निर्दोष तिर्की की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा का संचालन उपमुखिया संजय कुजूर ने किया।