लिटीमारा स्कूल में बिना सूचना अनुपस्थित मिले शिक्षक
बीईईओ सुमित्रा तिर्की ने प्रखंड में कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कुरडेग के छाताकाहू में स्कूल के निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की पंजियों का निरीक्षण किया और मध्याह्न भोजन की स्थिति भी देखी। लिटीमारा विद्यालय के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका छ़ुट्टी पर थीं और अन्य शिक्षक बिना सूचना गैरहाजिर थे। इसपर बीईईओ सुमित्रा तिर्की नाराज हुईं और शिक्षकों कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि सुदूर क्षेत्र में शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचते हैं और कई बार बिना सूचना के अनुपस्थित रहते हैं ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही।