बिना मुंडेर वाले कुएं और डाड़ी का गंदा पानी पीने को लोग विवश
कुरडेग । प्रखंड की कुटमाकच्छार पंचायत के जेरवा और वनडीपा गांव में ग्रामीण गंदा पानी पीने के लिए विवश हैं। जेरवा गांव में छह घर हैं और यहां लगभग 40 लोग रहते हैं। यहां लोग बिना मुंडेर वाले कुएं का गंदा पानी पीने के लिए विवश हैं। कुआं के आसपास गंदगी का अंबार लगा है। गांव में एक भी चापाकल नहीं है। ग्रामीण अभियानुस लकड़ा, मनियानुस लकड़ा, सचिंद्र साय, कुंवर लकड़ा, श्याम साय ने कहा कि कुएं की मरम्मत के लिए मुखिया से कई बार आग्रह किया गया। चापाकल की भी मांग की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा अंकिता लकड़ा ने कहा कि वह बचपन से ही इसी कुएं का पानी पी रही है।