आंधी के साथ एक घंटे बारिश, ओले भी गिरे
सिमडेगा | शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार को हुई एक घंटे की जोरदार बारिश ने वातावरण खुशनुमा बना दिया। तेज गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर बाद लगभग तीन बजे आसमान में बादल छाए और चार बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम में काफी ठंडक घुल गई। जोरदार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मुख्य पथ अौर बाजार के इलाकों में लोग बारिश से बचने के लिए जगह ढूढते देखे गए। इधर कुरडेग में भी तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।