कुरडेग | थाना क्षेत्र की खिण्डा पंचायत अंतर्गत सल्याटोली में प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से प्रतिबंधित पशु का मांस और औजार भी जब्त किए गए हैं। थाना प्रभारी रणविजय शर्मा को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने टीम गठन कर छापामारी की। पुलिस को देख शशिभूषण एक्का नामक ग्रामीण भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर घटनास्थल से कई लोग फरार हो गए। इनमें अवतार एक्का, सुशील लकड़ा, कुमुद एक्का शामिल हैं। बताया गया कि ये सभी खिण्डा सल्याटोली के रहने वाले हैं। पुलिस टीम में एएसआई विनय कुमार और कई पुलिस जवान शामिल थे।