पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरडेग और केरसई प्रखंड में 25 दिनों से बिजली गुल

कुरडेग और केरसई प्रखंड में 25 दिनों से बिजली गुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबस्टेशन में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगा लेकिन शुरू नहीं हुई बिजली अापूर्ति

भास्कर न्यूज | कुरडेग

कुरडेगा और केरसई प्रखंड में पिछले 25 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान हैं। प्रखंड में लोग ढिबरी और मोमबत्ती से काम चला रहे हैं। कुरडेग और केरसई प्रखंड में पावर सबस्टेशन का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। लोगों ने इसके लिए आंदोलन भी किया था। पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद और लंबे इंतजार के बाद कुरडेग के सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर तो उपलब्ध करा दिया गया। डीसी जटाशंकर चौधरी की पहल पर ट्रांसफार्मर को विभाग के जेई द्वारा लगा भी दिया गया। इसके बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। बताया गया कि विभाग के जेई मैथ्यू मरांडी ने कहा था कि ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और इसे 24 घंटे चार्ज किया जाएगा। इसके बाद बहाली शुरू हो जाएगी। इधर कई दिन गुजर जाने के बावजूद आपूर्ति शुरू नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...