कुरडेग | थाना क्षेत्र के डुमरडीह, तेतरटोली में बेर्था धनवार नामक महिला की हत्या उसके भैंसुर क्लेमेंट लकड़ा ने कुदाल से मारकर कर दी। बताया जाता है कि किसी मुद्दे को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। बुधवार की शाम बेर्था बाजार से लौटी थी और इसके बाद नशे की स्थिति में दोनों के बीच विवाद हो गया। 70 वर्षीय क्लेमेंट लकड़ा गुस्से में आ गया और उसने बेर्था पर कुदाल से वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।