कुरडेग | कुरडेग सबस्टेशन में 10 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया है। कुरडेग और केरसई प्रखंड के लोग लगभग 20 दिनों से अंधेरे का दंश झेल रहे थे। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। लोगों ने पदाधिकारियों से संपर्क कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की थी। इधर गुरुवार को दस एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर कुरडेग के सबस्टेशन पहुंचा। बताया गया कि ट्रांसफार्मर चार्ज करने के बाद जल्द ही विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।