पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरडेग में मुफ्त रसोई गैस के लिए आज से लगेगा शिविर

कुरडेग में मुफ्त रसोई गैस के लिए आज से लगेगा शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रखंड की सभी पंचायतों में लोगों काे नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि 15 मई को कुरडेग में, 16 को खिण्डा में, 17 को बड़कीबिउरा, 18 को हेठमा, 19 को गडियाजोर, 20 को डुमरडीह, 21 को चडरीमुंडा और 22 को कुटमाकच्छार पंचायत में शिविर लगाकर लाभुकों को रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। बीडीओ ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत ऐसे चयनित परिवारों को लाभ दिया जाएगा। जिनके पास पहले से रसाेई गैस कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीएम आवास योजना के लाभुक, अंत्योदय अन्न योजना के लाभुक, वनवासी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, चाय उद्यान जनजाति, द्वीप या नदी द्वीप निवासी लोगों को भी शिविर लगाकर रसाेई गैस कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सभी पंचायतों के पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारियों और जनसेवकों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...