पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरडेग केरसई में 26 दिनों से बिजली नहीं, विरोध में कांग्रेस का धरना कल

कुरडेग-केरसई में 26 दिनों से बिजली नहीं, विरोध में कांग्रेस का धरना कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | केरसई/कुरडेग

कुरडेग और केरसई प्रखंड में 26 दिनों से बिजली नहीं रहने से नाराज जनता आंदोलन का मन बना चुकी है। सोमवार को कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने एक दिवसीय धरना के लिए एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा है। बुधवार को धरना देने की जानकारी देते हुए बीडीओ को दिए आवेदन में कहा गया है कि कुरडेग और केरसई प्रखंड में 26 दिन से बिजली नहीं है। इसके कारण जनता बहुत परेशान है।

दोनों प्रखंड ढिबरी युग में पहुंच गए हैं। जायसवाल ने कहा है कि बिजली की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में वे बुधवार से प्रखंड कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि धरना की सूचना थाना प्रभारी को भी दी गई है। उन्होंने बताया कि बिजली के लिए आयोजित धरना में पूर्व विधायक निएल तिर्की, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनूप केशरी तथा उपाध्यक्ष जॉनसन मिंज मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...