ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कल लिए जाएंगे आवेदन
कुरडेग | जिले के विभिन्न प्रखंडों में ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने के लिए एकदिवसीय आवेदन प्राप्ति और फोटोग्राफी का कार्य किया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी बंधन लौंग ने बताया कि कुरडेग और केरसई के लोगों के लिए 18 मई को कुरडेग प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रज्ञा केंद्र में लाइसेंस बनाने का काम किया जाएगा। लोग दिन के दस बजे से दो बजे तक कार्य करा सकते हैं। इसी तरह ठेठईटांगर और बोलबा के लोगों के लिए ठेठईटांगर के प्रज्ञा केंद्र में दिन के दस बजे से दो बजे तक आवेदन लिए जाएंगे।