कुरूद। आर्ट आॅफ लिविंग शिविर में सुदर्शन क्रिया बताई गई।
कुरुद| 8 दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आर्ट आॅफ लिविंग संस्था कुरूद में किया गया। इसमें सांस की लय से शरीर को तरोताजा करने, वात, कफ, पित्त में संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जीवन जीने की कला सिखाई गई। ईश्वर साहू, योगेश्वर साहू, सूरज साहू, टेकराम कंवर, अर्पणा चंद्राकर, डामेश्वरी साहू, संतोषी साहू, पार्वती, सिद्धार्थ कुमार आदि ने कहा कि सुदर्शन क्रिया, भस्त्रिका प्राणायाम, नाड़ी शोधन से जो उर्जा मिली, मन में शांति का संचार हुआ, इससे शरीर पूरी तरह से हल्का लगा।