पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराज्यीय क्रिकेट का समापन आज, 2000 को मिलेगा ट्रैकसूट

अंतरराज्यीय क्रिकेट का समापन आज, 2000 को मिलेगा ट्रैकसूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरूद| दाऊ स्व. कलीराम चंद्राकर की स्मृति में फ्रेंड्स क्लब के बैनरतले 11 मई से कुरूद के खेल मेला मैदान पर दस दिनी अंतरराज्यीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसका समापन समारोह व पुरस्कार वितरण सोमवार को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर होंगे। वे क्षेत्र के करीब 2000 क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कमलेश ठोकने, नगर पंचायत अध्यक्ष कुरुद रविकांत चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वय भानू चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू आदि होंगे।

इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेश से कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच के विजेता को 1 लाख रुपये व चैलेंजर कप एवं उपविजेता को 51 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। इसके अलावा मैन आॅफ द मैच 03 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह, मैन आॅफ द सीरिज पर 05 हजार रुपये एवं स्मृति चिन्ह, बेस्ट बॉलर को 03 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह, बेस्ट बेट्समैन को भी 03 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह, फील्डर को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

वहीं आयोजक समिति द्वारा दर्शकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्या गरिमा दिवाकर का रात्रि में कार्यक्रम रखा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद गोस्वामी, भूपेंद्र चंद्राकर, हरीश देवांगन, अनुराग चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर समेत फ्रेंड्स क्लब के सदस्य जुटे हुए हैं।

पंचायत मंत्री समापन समारोह में इन स्मृति चिह्नों व कप को वितरित करेंगे।

खबरें और भी हैं...