115 महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश किया
कुरुद | मेघा, बड़ी करेली, बेलौदी, धौराभाठा, सौंगा समेत अन्य गांवों की 115 महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के सामने भाजपा में प्रवेश किया। मंत्री ने इन सभी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मगरलोड जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू के नेतृत्व में ये महिलाएं गुरुवार को रायपुर पहुंचकर मंत्री अजय चंद्राकर से उनके बंगले में मुलाकात की।