पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहगीरी कल : बंद रहेगा ब्रह्मसरोवर एरिया की सड़कों पर ट्रैफिक, मैराथन भी होगी

राहगीरी कल : बंद रहेगा ब्रह्मसरोवर एरिया की सड़कों पर ट्रैफिक, मैराथन भी होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में दूसरी बार राहगीरी रविवार अलसुबह ब्रह्मसरोवर तट पर होगी। दावा है कि 20 हजार लोग इसमें शामिल होंगे। ऐसे में जहां चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं ब्रह्मसरोवर एरिया से होकर जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। सुरक्षा के साथ-साथ तैयारियों को जिम्मा एसपी अभिषेक गर्ग को सौंपा है। डाॅ. एसएस फुलिया ने कहा कि 20 को सुबह छह से नौ बजे तक ब्रह्मसरोवर के मुख्य द्वार के सामने राहगीरी होगी। मुख्यमंत्री 4 किलोमीटर मैराथन को भी हरी झंडी देंगे। एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि लोगों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार गजेंद्र फोगाट पहुंचेंगे। इसके अलावा न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप द्वारा कृष्ण के जीवन पर आधारित कुरुक्षेत्र गाथा और ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गिद्दा, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की तरफ से भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों व गुरुकुल की तरफ से मलखंब की प्रस्तुति होगी। डीएसपी तान्या सिंह ने कहा कि इस राहगीरी कार्यक्रम में विभिन्न बैंक व संगठन मदद कर रहे हैं। मौके पर एडीसी अनीस यादव, डीएसपी राज सिंह, डीएसपी तान्या सिंह, डीएसपी रमेश गुलिया, डीएसपी जितेन्द्र, डीएसपी जगदीश कुमार, डीएसपी धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एक स्टाल तेरी किताब मेरी किताब का होगा। इस स्टाल पर कोई भी विद्यार्थी किसी भी कक्षा के पुरानी किताबों को रख सकता है। कोई भी विद्यार्थी उन किताबों को अपनी आवश्यकता अनुसार घर ले जा सकता है। तरफ से अस्थाई तौर पर नेकी की दीवार का स्थान भी राहगीरी में लगाया जाएगा। कोई भी पुराने कपड़े इस स्टाल पर रख सकता है।

बदला जाएगा ट्रैफिक रूट

एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि 20 मई को सुबह पांच बजे से लेकर 10 बजे तक अर्जुन चौक से लेकर ब्रह्मसरोवर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर तक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। नंदा सदाचार स्थल के पास, ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी तट पर आम लोगों के लिए पार्किंग होगी। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने वीआईपी, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पीछे रोड़ धर्मशाला के सामने प्रेस पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बीआर इंटरनेशनल स्कूल चौक पर यातायात को रोका जाएगा। ब्रह्मसरोवर से मैक होते हुए मंडी जाने वाली सड़क भी इस दौरान बंद रहेगी। ऐसे ही हनुमान मंदिर की तरफ से केडीबी रोड पर ट्रैफिक बंद रहेगा। बीआर चौक के बाद ब्रह्मसरोवर की तरफ वाहन नहीं ले जा सकेंगे।

ये रहेगा मैराथन रूट : मैराथन ब्रह्मसरोवर के बीच वाली रोड से दक्षिण गेट से होकर मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर और गीता ज्ञान संस्थानम के सामने से वापस ब्रह्मसरोवर पहुंचेंगी।

खबरें और भी हैं...