पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के मंच पर मंत्री विधायक और जिलाध्यक्ष को ही मिलेगी जगह

सीएम के मंच पर मंत्री- विधायक और जिलाध्यक्ष को ही मिलेगी जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार में रोड शो में सीएम मनोहरलाल पर काला तेल फेंकने की घटना के बाद कुरुक्षेत्र में भी पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है। शनिवार को सीएम का रोड शो पूरी चौकसी के बीच निकलेगा। एक तरफ जहां सीएम सिक्योरिटी साथ होगी। वहीं स्थानीय पुलिस ने रोड शो को लेकर अपनी तरफ से तैयारी की है। वहीं भाजपाई भी भीड़ पर नजर रखेंगे। शुक्रवार को प्रस्तावित रोड शो रूट पर रिहर्सल कर तैयारियां भी जांची गई। विधायक सुभाष सुधा, डीसी एसएस फुलिया, एसपी अभिषेक गर्ग, एडीसी अनीस यादव ने सबसे पहले थीम पार्क में मंच की व्यवस्था, थीम पार्क के अंदर और बाहर पार्किंग, सुरक्षा, सफाई व्यवस्था के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों पर चर्चा की।

मंच पर नहीं ज्यादा को अनुमति : थीम पार्क में छोटा मंच बनाया है। इस कारण मंच पर मुख्यमंत्री के अलावा केवल मंत्री, विधायक और जिलाध्यक्ष ही बैठेंगे।

न्यू कॉलोनी में होगा खत्म : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि रोड शो शाम चार बजे थीम पार्क से चलकर न्यू कालोनी सनातन धर्म मंदिर के समक्ष संपन्न होगा।

150 संस्थाएं करेंगी स्वागत : दावा किया कि करीब 25 हजार लोग शिरकत करेंगे। 156 से ज्यादा संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। काफिले में सामने से ही एंट्री एसपी अभिषेक गर्ग के मुताबिक रोड शो में पुख्ता सुरक्षा रहेगी। जो भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के काफिले में पीछे की तरफ से घुसने का प्रयास करेगा उस पर कार्रवाई होगी। पूरे रूट पर एक हजार के करीब पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इस रूट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी राज सिंह, डीएसपी तान्या सिंह, डीएसपी रमेश गुलिया, डीएसपी जितेन्द्र, डीएसपी जगदीश कुमार, डीएसपी धीरज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। रोड शो थीम पार्क, बिरला मंदिर, महाराणा प्रताप चौक, शास्त्री मार्केट आर्य स्कूल चौक, सिकरी चौंक, छोटा बाजार, रोटरी चौक, विश्वकर्मा चौक, पुराना बस स्टैंड, निरंकारी भवन के सामने रेड रोड़, गीता स्कूल के सामने चौक, गोल बैंक चौक, परशुराम चौक, न्यू कालोनी छोटा हनुमान मंदिर से होकर गुजरेगा।

भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी : रोड शो को लेकर शहर में जगह जगह तोरणद्वार लगाए हैं। रेलवे रोड से लेकर बिरला मंदिर एरिया भाजपा के झंडों से पाट दिया। एक तरह से शहर भगवा रंग में रंगा दिख रहा है। 15 भव्य स्वागत द्वार लगाए हैं।

कुरुक्षेत्र | सीएम का रोड शो आज, स्वागत के लिए तैयार धर्मनगरी।

खबरें और भी हैं...