पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम को काले झंडेः सिंगला को बिना केस छोड़ा, जगबीर ने कराई जमानत

सीएम को काले झंडेः सिंगला को बिना केस छोड़ा, जगबीर ने कराई जमानत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम के रोड शो के दौरान काले झंडे दिखाने के प्रयास में शनिवार को हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेताओं को रविवार को रिहा किया। कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष विशाल सिंगला को बिना केस दर्ज करे छोड़ा। वहीं काले झंडे का प्रयास करने के मामले में आईटी सेल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा को जमानत करानी पड़ी। जगबीर के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग का केस दर्ज किया है।

सिंगला ने शुक्रवार को एलान किया था कि शनिवार को सीएम को रोड शो में काले झंडे दिखाए जाएंगे। शनिवार सुबह सिटी प्रभारी प्रतीक कुमार की टीम ने करीब दस बजे सिंगला को उनके ऑफिस से हिरासत में ले लिया। वहीं शनिवार शाम को सीएम के रोड शो के दौरान पुराने बस स्टैंड के नजदीक काफिले को काले झंडे दिखाने के प्रयास के दौरान कांग्रेस के आईटी सेल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा, अमनदीप कौर, अनिल, सुखविंद्र व साहिल बालू को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रातभर उक्त हिरासत में रखा।

सिंगला को पहले सीआईए स्टाफ में रखा। देर रात उन्हें सिटी थाना भेज दिया। सिंगला के मुताबिक उन्हें रविवार सुबह छह बजे छोड़ा। जगबीर व अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। रविवार दोपहर करीब एक बजे जगबीर व साथियों ने जमानत कराई। सिंगला, जगबीर और अमनदीप कौर प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर गुट से हैं।

कुरुक्षेत्र| तहसीलदार कार्यालय के बाहर खडे़ कांग्रेसी कार्यकर्ता ।

भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर की चोट: तंवर

दोनों नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का पता चलने पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भी कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा हर नागरिक को अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का संवैधानिक हक है। सरकार ने शांतिपूर्ण रोष जता रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाई है।

खबरें और भी हैं...