सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर नई पेंशन स्कीम का विरोध जताया। साथ ही मांगों का ज्ञापन सांसद राजकुमार सैनी के निवास में उनके प्रतिनिधि को सौंपा। संघ के जिला कार्यकारी प्रधान सुरेश गुढ़ा ने कहा सरकार द्वारा नई अंशदायी पेंशन योजना से कर्मचारियों में पेंशन मिलने के बारे संशय है। सर्वकर्मचारी संघ के जिला सचिव ओमप्रकाश ने कहा 25 से 30 साल की सरकारी सेवा के बाद सामाजिक सुरक्षा के लिहाजा से कर्मचारियों को वंचित करना पूरी तरह गलत है। लिहाजा पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। इस दौरान सफाई कर्मचारी भी साथ थे। सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुभाष गुंसर ने कहा सफाई कर्मी 12 दिन से हकों को पाने को लेकर धरने पर बैठे हैं।