पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केयू पेंशनर्स ने बैठक कर उठाई सातवें वेतन आयोग की मांग

केयू पेंशनर्स ने बैठक कर उठाई सातवें वेतन आयोग की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक व चुनाव रविवार को केयू ऑडिटोरियम में हुआ। एसोसिएशन के प्रधान मदन गोपाल शर्मा ने सरकार से सातवें वेेतन आयोग की सिफारिशें को लागू कर एरियर का भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा 65, 70 और 75 आयु वर्ग के पेंशनर्स को इंक्रीमेंट का भुगतान सरकार जल्द से जल्द करें। पूर्व केयू कुलपति अविनाश कुमार चावला ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का हक है कोई अनुदान नहीं है। बैठक के दौरान 80 वर्ष से अधिक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। चुनावी सभा में वर्तमान प्रधान मदन गोपाल शर्मा को सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर तीन साल के लिए एसोसिएशन का प्रधान चुना। मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. एमएल रंगा, केयू के पूर्व कुलसचिव प्रो. राघवेंद्र तंवर, एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. हरि सिंह सैनी, डॉ. बाबू राम गुप्ता, डॉ. मुरारी लाल सैनी, र|लाल गुप्ता, इंद्र कुमार दीपक, जेके जैन, बलजीत सिंह, डीएम ग्रोवर, यशपाल, देवेंद्र सचदेवा, डॉ. केबी सिंह और डॉ. डीएस संधू मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...