पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर लगा 110 मरीजों की जांच कर दी निशुल्क होम्योपैथी दवा

शिविर लगा 110 मरीजों की जांच कर दी निशुल्क होम्योपैथी दवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को खानपुर कोलियां में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डॉ. वीके गुप्ता की टीम ने 110 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क होम्योपैथी दवा दी। साथ ही घरों के आसपास साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। डॉ. गुप्ता ने बच्चों को शिक्षित करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे पहले गांव पहुंचने पर सरपंच नीरज कुमार द्वारा टीम का स्वागत किया। दीपक शर्मा, जोगिंद्र सिंह, गुरमेल चौधरी व राज मलिक ने शिविर में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...