पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता अपने डंडे से तोड़ेगी भाजपा की गिल्ली: डॉ. सुशील गुप्ता

जनता अपने डंडे से तोड़ेगी भाजपा की गिल्ली: डॉ. सुशील गुप्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सांसद ने पार्टी को हरियाणा में मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार से तंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर जनता से किए वादे पूरे करने की बजाय रोड शो और गिल्ली डंडा खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में हरियाणा की जनता अपने डंडे से भाजपा की गिल्ली तोड़ने का काम करेगी। मौके पर विशाल खुब्बड, सुखबीर सिंह, प्रशांत जायसवाल, मुकेश गर्ग, ओम सिंह, सुमित हिंदुस्तानी, बीर सिंह, हरबंस लाल, नसीब सिंह, राजकुमार बपदा, बाबूराम मथाना, नरेश फौजी, पवन शर्मा, दीपक प्रभाकर, सतीश बिंदल, मोहन सैनी, मूलचंद, धर्मेंद्र गोस्वामी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...