पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कला परिषद तैयार करेगी कलाकार : फोगाट

कला परिषद तैयार करेगी कलाकार : फोगाट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | कला परिषद के क्षेत्रीय निदेशक और लोक गायक गजेंद्र फोगाट ने बताया कि कला परिषद की ओर से प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर कार्यशालाएं लगाकर कलाकारों की पौध तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं को हरियाणवी संस्कृति और कला से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि लोक कला और पश्चिमी सभ्यता में जवान हो रहे युवाओं के बीच कला परिषद सेतू का काम करेगी। इसी उद्देश्य को लेकर सभी जिलों में सांग उत्सव भी किए जा रहे हैं। गजेंद्र फोगाट ने बताया कि वे जुलाई महीने में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड हरियाणवी पृष्ठभूमि को तो कैच कर रहा है लेकिन हरियाणा के कलाकारों को नहीं। उन्होंने कहा कि फिल्म नीति को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...