कुरुक्षेत्र | कांग्रेस नेता एडवोकेट अंकित गुप्ता ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बनने से लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र में सरकार होने का अनुचित लाभ उठाकर कर्नाटक में सरकार बनाई लेकिन सुप्रीम कोर्ट के 24 घंटे में बहुमत साबित करने के आदेश के बाद ढाई दिन में भाजपा सरकार गिर गई। उन्होंने नई अनाजमंडी में कार्यकर्ताओं को कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बनने पर मिठाई भी बांटी। मौके पर सुभाष गुप्ता, रिंकू सैनी, बलजीत सिंह, ओम प्रकाश और संजू मौजूद थे।