कुरुक्षेत्र | जांगड़ा ब्राह्मण सभा धर्मशाला में 22 मई को धर्मशाला परिसर में कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास होगा। प्रधान चतर सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज मुख्यातिथि होंगे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अध्यक्षता करेंगे। विधायक सुभाष सुधा व भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कंप्यूटर लैब व पुस्तकालय का शिलान्यास होगा