शहर में अग्रवाल समाज के लोगों ने मिलकर जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने का जिम्मा उठा रखा है। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के नाम से छह साल से चल रही मुहिम के तहत रविवार को गीता निकेतन आवासीय स्कूल में छात्रवृति वितरण समारोह हुआ। राज्यसभा सांसद डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के तहत समाज को जोड़ने और उत्थान के लिए यह बहुत ही बड़ा कार्य त्याग की भावना से किया जा रहा है। इस तरह की योजनाओं पर खर्च किया पैसा व्यर्थ नहीं जाता है। डॉ. गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा में 121वां रैंक पाने वाली शिवानी गुप्ता, काॅलेज तथा 12वीं परीक्षा में मेरिट पाने पर 25 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। समारोह में 186 विद्यार्थियों को छात्रवृति दी। राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट आफ यूथ डिवेलपमेंट यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डाॅ. एमएम गोयल ने कहा कि यह बेमिसाल है। शिवानी गुप्ता ने अनुभव सांझा किए। गोया एग्रो के निदेशक रमेश गोयल, समाजसेवी विपिन जिंदल, योजना संयोजक केवल कृष्ण गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज सहयोग देने में पीछे नहीं रहा है। भाजपा नेता चंद्रभान गुप्ता, भूषण मंगला, गोपाल दास पाली, सतप्रकाश गुप्ता, शशिकांत जैन ने कहा कि समाज हित के कार्यों से जीवन सार्थक होता है। मंच संचालन डा. मोहित गुप्ता ने किया।
समारोह में इनकी रही मौजूदगी : समारोह में डॉ. मुरारी लाल, डॉ. रोहताश गुप्ता, संजीव सीकरी, विनोद गर्ग, राजेश बंसल, विमल गर्ग, पवन गुप्ता, डॉ. आईसी मित्तल, डॉ. शशि मित्तल, शशिकांत जैन, अमन गर्ग, शुभम गोयल, एसएन गुप्ता, पीके सिंगला, पीसी बंसल, प्रवीण गोयल, राज कुमार मित्तल, डॉ. अशोक गर्ग, रमेश गर्ग, एससी जिंदल, अजय गोयल, सुमित गर्ग, सुशील जिंदल, सुधीर कंसल, सुमंत गोयल, विपिन गर्ग, बृज जिंदल, डॉ. मालाराम बंसल, संजय गोयल, विवेक गुप्ता, राजन गुप्ता, प्रमोद जिंदल, स्वाति गुप्ता, मंजू सिंगला, नेहा गर्ग, निशा गोयल, जवाहर गोयल, डॉ. ऋषिपाल गोयल, विनोद जिंदल, मुनीश मित्तल, बलबीर गुप्ता, कपिल मित्तल, प्रमोद बंसल, डा. सतीश गर्ग, विपिन अग्रवाल, सुषमा गुप्ता मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र | शिवानी गुप्ता को पुरस्कृत करते राज्यसभा सासंद डॉ. सुशील गुप्ता व अन्य।
6 साल पहले शुरू हुई मुहिम
यह मुहिम छह साल पहले शुरू हुई। उन परिवारों के बच्चों की शिक्षा में मदद की जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिन बच्चों के अभिभावक नहीं हैं। समाजसेवी राजेश सिंगला और मुनीष मित्तल के मुताबिक पहले साल 66 बच्चों को छात्रवृति दी गई। अब हर साल 186 के करीब बच्चों को शिक्षा के लिए मदद की जाती है।
पढ़ाई के लिए गोद लिए बच्चे
संस्था 21 के सदस्य कम से कम 11 - 11 हजार रुपए देते हैं। वहीं अग्रवाल समाज के सक्षम करीब 111 लोगों ने पढ़ाई के लिए समाज के एक या दो बच्चे को गोद लिया है। सदस्य जंगबहादुर सिंगला के मुताबिक बच्चों या उनके परिवार को सीधे पैसा नहीं दिया जाता। बल्कि उनकी फीस या किताबों आदि के खर्च का भुगतान किया जाता है।