पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोहारा स्कूल के वकील सिंह को मिले 91% अंक

लोहारा स्कूल के वकील सिंह को मिले 91% अंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारा का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राचार्या संतोष चौहान ने बताया कि छात्र वकील सिंह ने 91 प्रतिशत अंक लेकर पहला, जसविंद्र कौर ने दूसरा और नरेंद्र कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्राम सरपंच ममतेश कौर, पूर्व सरपंच अमरीक सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। वीर अभिमन्यु स्कूल के 50 विद्यार्थियों की मेरिट वीर अभिमन्यु स्कूल अमीन के प्राचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि 50 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। नॉन मेडिकल में सुजाता ने 413 अंक लेकर पहला, कौशल्या ने 400 अंक लेकर दूसरा और ज्योति ने 383 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। आट्र्स में प्रियंका ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले, पारुल ने 457 अंकों के साथ दूसरे और अनु ने 454 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

महंत प्रभातपुरी में सिमरदनदीप प्रथम : महंत प्रभातपुरी स्कूल के प्राचार्य वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि स्कूल की छात्रा सिमरन दीप ने 433 अंक लेकर पहला, कोमल ने 432 अंक लेकर दूसरा और प्रियंका गुर्जर ने 429 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...