पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं में 64.8% बच्चे पास, प्रदेश में 11वें नंबर पर जिला

12वीं में 64.8% बच्चे पास, प्रदेश में 11वें नंबर पर जिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के शुक्रवार रात को घोषित परीक्षा परिणाम में जिले की लड़कियों ने बाजी मारी। जिले के कुल 7700 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें से 4996 विद्यार्थी पास हुए। पिछले साल जहां जिले का पास परिणाम 65.80 प्रतिशत था वहीं इस बार पास परिणाम 64.88 प्रतिशत रहा।

वहीं 1713 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई और 982 विद्यार्थी क्वालीफाई नहीं हो पाए। 7700 विद्यार्थियों में से 3363 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 2446 छात्राएं पास हुई। इस तरह लड़कियों का पास प्रतिशत 72.73 प्रतिशत रहा। वहीं 4337 लड़कों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 2536 ने परीक्षा पास की। इस तरह लड़कों का पास पास प्रतिशत 58.47 प्रतिशत रहा।

आर्ट्स में योजित कौशिक ने लिए 94 प्रतिशत अंक | श्रीमद भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के योजित कौशिक ने 12वीं आर्ट्स में 470 अंक हासिल किए। इसी स्कूल के पुष्पेंद्र ने नॉन मेडिकल में 460 अंक और अशोक थापर ने 453 अंक प्राप्त किए। बाल विकास विद्या भारती स्कूल के संचालक बालकृष्ण ने बताया कि छात्रा रितु ने 418, अंजली ने 414 और शक्ति ने 408 अंक प्राप्त किए। बाबा सिद्धनाथ स्कूल सलारपुर के संचालक ईश्वर सिंह ने बताया कि स्मृति ने 436, शिवानी ने 419, स्वाति ने 408, गौरव ने 408 व महक ने 402 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि आठ विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

नॉन मेडिकल में आरती ने हासिल किए 95 प्रतिशत अंक

बाबा सिद्धनाथ स्कूल सलारपुर की छात्रा आरती ने नॉन मेडिकल संकाय में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। गणित में 99, फिजिक्स में 91, केमिस्ट्री में 94, हिंदी में 97 और इंग्लिश में 94 अंक प्राप्त किए। आरती ने बताया कि उसने यह सफलता बिना टयूशन के प्राप्त की। आरती प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में जाना चाहती है। इस बार यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र से बीएससी नॉन मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है। बेटी की उपलब्धि पर कैंथला खुर्द वासी मां बलविंद्र कौर और पिता अमर सिंह ने खुशी जताई।

खबरें और भी हैं...