पंचायत भवन में स्वरोजगार मेला 21 को, लोन भी मिलेगा
कुरुक्षेत्र | डीसी डाॅ. एसएस फुलिया ने बताया कि बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। इसके तहत स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे लेकर 21 मई को पंचायत भवन में स्वरोजगार मेला भी लगेगा। युवाओं को रोजगार के लिए लोन भी दिया जाएगा।