पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसफार्मर चोरी के 4 दोषियों को चार साल की कैद

ट्रांसफार्मर चोरी के 4 दोषियों को चार साल की कैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश राकेश सिंह की अदालत ने ट्रांसफार्मर चोरी के चार आरोपियों को दोषी मानते हुए चार साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर दस दस हजार रुपए जुर्माना लगाया। जिला उप न्यायवादी मैनपाल ने बताया कि 25 जुलाई 2016 को एसडीओ रमेश कुमार ने शिकायत में कहा था कि बुहावा के किसान धर्मपाल के खेतों मे खड़े ट्रांसफार्मर से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अंकित उर्फ किन्नी, गौरव कुमार व बलराम वासी चंगनौली थाना बिलासपुर यमुनानगर को गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...