कुरुक्षेत्र | हिसार में रोड शो में सीएम मनोहरलाल पर काला तेल फेंकने की घटना के बाद कुरुक्षेत्र में भी पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है। शनिवार को सीएम का रोड शो पूरी चौकसी के बीच निकलेगा। एक तरफ जहां सीएम सिक्योरिटी साथ होगी। वहीं स्थानीय पुलिस ने रोड शो को लेकर अपनी तरफ से तैयारी की है। वहीं भाजपाई भी भीड़ पर नजर रखेंगे।
शुक्रवार को प्रस्तावित रोड शो रूट पर रिहर्सल कर तैयारियां भी जांची गई। विधायक सुभाष सुधा, डीसी एसएस फुलिया, एसपी अभिषेक गर्ग, एडीसी अनीस यादव ने सबसे पहले थीम पार्क में मंच की व्यवस्था, थीम पार्क के अंदर और बाहर पार्किंग, सुरक्षा, सफाई व्यवस्था के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों पर चर्चा की। (विस्तृत पेज 4 पर)