पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा ने 154 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया : हुड्डा

भाजपा ने 154 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया : हुड्डा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार महज दिखावे और बहकावे की है। इसे जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। हुड्डा शुक्रवार शाम को पूर्व मंत्री एचएस चट्‌ठा के निवास पर जनक्रांति यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे थे। कहा कि यह जनक्रांति यात्रा प्रदेश सरकार की विफलताओं और जनता के साथ किए वादा खिलाफी को लेकर जनता के बीच जाएगी। वहीं कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के बीच लेकर जाएंगे। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष का फैसला पार्टी आलाकमान का है। इस बारे में राहुल गांधी पार्टी हित में जो भी निर्णय लेंगे वह सभी को मंजूर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनक्रांति रथ यात्रा न केवल भाजपा की विफलताओं का लेखा-जोखा जनता के बीच रखेगी। बल्कि आने वाले 2019 के विधानसभा चुनावों के लिए जनमत तैयार करेगी।

कहा कि इनेलो आज एसवाईएल को लेकर आंदोलन का ड्रामा कर रही है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने लोंगोवाल समझौते का विरोध किया था। अब किस मुंह से इनेलो एसवाईएल के मुद्दे पर बात कर रही है। इनेलो महज खुद को जिंदा रखने के लिए ऐसे मुद्दे उठाती है। कहा कि आज किसान बहाल है। व्यापारी परेशान है, कर्मचारी सड़कों पर हैं। फसलों का दाम नहीं मिल रहा। 154 वादों के घोषणा पत्र के साथ सत्ता में आने वाली भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा एक डबल स्टैंडर्ड सरकार है। जिसकी कथनी व करनी में जमीन और आसमान का अंतर है। कर्नाटक के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि न्याय अपना काम करेगा और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस बार भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। मौके पर पूर्व वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्‌ठा, मनदीप चट्‌ठा, कर्ण चट्‌ठा, मेवा सिंह, पवन गर्ग, राकेश बधवार, गुरप्रीत चीमा, लाल चंद मांगना, राजकुमार पिंडारसी, महेंद्र चीमा, महेंद्र वडैच, सुभाष रामगढ़ रोड, लखविंद्र ग्रेवाल, गुरमेहर विर्क, लवप्रीत चीमा, मोहन लाल भांवरा, अरविंद राणा, रॉकी राणा, लखविंद्र ढिल्लो आदि मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र | पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा।

खबरें और भी हैं...