कुरुक्षेत्र | शुक्रवार को श्रीकृष्ण संग्रहालय में विश्व संग्रहालय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि कहा श्रीकृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र के साथ देश का एक ऐसा संग्रहालय है जिस पर समस्त भारतवासियों को गर्व है। इस दौरान प्रश्नोत्तरी कराई गई। जिसमें पांच विषयों जिसमें भारत की सांस्कृतिक, साहित्यिक, प्राकृतिक धरोहर तथा हरियाणा की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर तथा भारतीय संग्रहालयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र के आर्यन एवं अंकुश गुप्ता ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान तथा मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर के करण नरवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संग्रहालयाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि पर्यटकों के लिए श्रीकृष्ण संग्रहालय आकर्षण का केन्द्र है। मौके पर संग्रहालय शैक्षणिक आर्टिस्ट बलवान सिंह, उपनिषद अनन्त, ममता गाबा, भूपिंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, पंकज कश्यप, अमरीक सिंह मौजूद रहे।