पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बोले रोड शो में सीएम को दिखाएंगे काले झंडे

कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बोले- रोड शो में सीएम को दिखाएंगे काले झंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को काला दिवस मनाते हुए अग्रसेन चौक पर धरना दिया। जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विशाल सिंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहे हैं।

जनता सब कुछ जानती है। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। इससे पहले कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस भवन से लेकर अग्रसेन चौक तक भाजपा के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विशाल सिंगला ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र के साथ इस तरह खिलवाड़ नहीं होने देगी। विशाल सिंगला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम को रोड शो के दौरान काले झंडे दिखाएंगे। मौके पर चौधरी कुलदीप सिंह, गुरिंदरजीत नत, रायसाहब शर्मा, ओमप्रकाश मेहरा,सुनीता नेहरा, लक्ष्मीकांत शर्मा, ईश्वर वाल्मीकि फतहुपुरिया ,राकेश सैनी सुंदरपुर, बिमला सरोहा ,रेखा कश्यप, रेखा वाल्मीकि, रिंपल मलिक , दीपा शर्मा, एडवोकेट सुरजीत पलवल, भगवत दयाल शर्मा, रेणु मदान, यशपाल शर्मा, पृथ्वी सिंह तुर्क, मेहर सिंह रामगढ़, शमशेर कश्यप, नरेश नंबरदार ,धर्म दत्त कोशिक, जिले सिंह जी, दर्शन खन्ना, उजागर सिंह, जिले सिंह,केहर सिंह चंद्र भानपुर ,राजेश बंसल, गजे सिंह, सुखा सिंह, जरनैल ढूंढा, विवेक डब्बू ,कुलविंदर ढकाला, अजय शर्मा, इंदराजपाल मथाना, रणजीत त्यौडी, अमरदीप, गुरविंदर कौर, नरेंद्र जब्बल, वीरेंद्र रोहिल्ला,अशोक शर्मा पीपली , राजीव घराडसी, राजीव घराडसी, मोहनलाल ,रिंकू ,राज कुमार मित्तल ,निशि गुप्ता, जोरा सिंह, अशोक गोरिया, सुरेश घराडसी,जसबीर सांवला मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र | प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...