पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केजरीवाल कुरुक्षेत्र में टटोलेंगे प्रदेश के पदाधिकारियों की नब्ज

केजरीवाल कुरुक्षेत्र में टटोलेंगे प्रदेश के पदाधिकारियों की नब्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा में आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 27 मई को कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी पहुंचेंगे।

नई अनाज मंडी में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर अरविंद केजरीवाल पदाधिकारियों की नब्ज भी टटोलेंगे।वहीं कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगे। ताकि चुनाव के लिए पार्टी संगठन को पूरी तरह से तैयार किया जा सके। आप के प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 27 मई को होने वाले सम्मेलन में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इस प्रशिक्षण सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रवक्ता भी शामिल होंगे। जिन्हें आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी की नीतियों के बारे में बताया जाएगा। खुब्बड ने बताया कि शिविर के दौरान पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए जाएंगे। सम्मेलन में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री एवं हरियाणा प्रभारी गोपाल राय भी पहुंचेंगे। उनके साथ बीर सिंह, हरबंस लाल भोकरमाजरा, नसीब सिंह और दीवान सिंह राणा मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र | जानकारी देते आप के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...