पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रस्ताव स्थगित : नगरपालिका के लिए इस्माइलाबाद वासियों को करना होगा अभी तीन साल और इंतजार

प्रस्ताव स्थगित : नगरपालिका के लिए इस्माइलाबाद वासियों को करना होगा अभी तीन साल और इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुशील अग्रवाल | इस्माइलाबाद

कस्बा वासियों को पंचायत से नगर पालिका बनने के लिए अभी तीन साल और इंतजार करना पड़ेगा। इसका कारण पंचायत की आपत्ति के बाद सीएम का म्यूनिसिपल कमेटी के संविधान के मुद्दे को स्थगित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देना है। इससे पहले ग्राम पंचायत ने ही सात नवंबर 2016 को प्रस्ताव पारित कर नगरपालिका बनाने की मांग की थी। इस प्रस्ताव को लेकर सीएम मनोहरलाल खट्टर ने बाकायदा 17 दिसंबर 2016 को कस्बे में नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी। यही नहीं सीएम ने इसके लिए दो जनवरी 2017 को एक करोड़ रुपए का फंड भी मंजूर कर दिया था। नौ अगस्त 2017 को एचआरडीएफ स्कीम के तहत करीब 50 लाख रुपए जारी भी कर दिए थे। अब सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कस्बे में नगरपालिका बनाने का प्रस्ताव फरवरी 2021 तक स्थगित कर दिया है। कस्बे में पंचायत के स्थान पर नगरपालिका बनाने की घोषणा के बाद डीसी कुरुक्षेत्र ने 14 सितंबर 2017 को प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर आपत्तियां व सुझाव मांगे थे। इस घोषणा व अधिसूचना जारी होने से कस्बा वासियों में खुशी की लहर थी। लेकिन ग्राम पंचायत ने इस अधिसूचना के बाद इस पर आपत्ति जता दी। ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर डीसी कुरुक्षेत्र को भेजा कि ग्राम पंचायत का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही नगरपालिका बनाई जाए। डीसी कुरुक्षेत्र ने पंचायत की इस आपत्ति को सीएम के पास भेज दिया। सीएम ने आपत्ति को स्वीकार कर नपा बनाने का प्रस्ताव फरवरी 2021 तक स्थगित कर दिया।

खबरें और भी हैं...