पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाट समाज ने मुकदमे वापसी की ढीली प्रक्रिया पर जताया रोष

जाट समाज ने मुकदमे वापसी की ढीली प्रक्रिया पर जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा | अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष बलदेव राठी ने जैनपुर जाटान गांव के धरना स्थल पर समिति सदस्यों की बैठक ली। राठी ने फरवरी 2016 में आंदोलन के दौरान जाट समुदाय के लोगों पर समय दर्ज मुकदमों की वापसी की ढीली प्रक्रिया पर रोष जताया। कहा कि सरकार जानबूझकर इसमें देरी कर रही है। राठी ने कहा कि जाट आरक्षण बिल लोकसभा में जल्द से जल्द पेश किया जाए। प्रदेश महासचिव आशीष फौजदार ने कहा कि 2 जून को जसिया रैली में कुरुक्षेत्र जिले से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। मौके पर जाट सेवा संघ की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें साहब सिंह जैनपुर को जिला संयोजक एवं ज्ञान चंद नांदल को सह संयोजक नियुक्त किया गया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम नांदल, प्रेम जैनपुर, बलिंद्र, जयप्रकाश, भूपेंद्र, प्रवीण अढ़ोन, राजबीर, शेर बन, सतपाल, जिले, जगमाल, बलवान, जगमेर, धर्मपाल और ज्ञान बरहाण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...