पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंप में बच्चों को समझाया अच्छे व बुरे स्पर्श का अंतर

कैंप में बच्चों को समझाया अच्छे व बुरे स्पर्श का अंतर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | जिला बाल संरक्षण सोसाइटी की ओर से राजकीय मिडिल स्कूल गोलापुर, राजकीय मिडिल स्कूल जैनपुर स्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटेड़ी में शिविर के दौरान बच्चों का पॉक्साे एक्ट 2012 की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला कटारिया ने बताया कि विषय विशेषज्ञों ने अच्छा व बुरा स्पर्श, उनके अधिकारों व लैंगिक अपराधों से होने वाली घटनाओं के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा फोस्टर केयर व स्पॉन्सरशिप स्कीमों तथा चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 बारे में बताया। मौके पर नीलम सैनी व अमरजीत कौर मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...