पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमित गर्ग ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया रैली का न्योता

अमित गर्ग ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया रैली का न्योता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पार्षद अमित गर्ग शैंकी ने शुक्रवार को दिल्ली में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव को कुरुक्षेत्र में होने वाली युवा कांग्रेस की रैली का न्योता दिया। शैंकी ने कहा कि पूरे प्रदेश और देश में लोग भाजपा सरकार से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में इसे लेकर युवा कांग्रेस रैली करेगी। कहा कि कर्नाटक में भी भाजपा सरकार ने धक्काशाही से बहुमत न होने के बावजूद राज्यपाल से मिलकर अंतरिम सरकार बनाई। शैंकी ने कहा कि कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के पास है। इसके बावजूद सरकार बनाने का मौका भाजपा को दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है।

खबरें और भी हैं...