कुरुक्षेत्र | श्री महादेव गोशाला सेवा समिति आज रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सम्मानित करेगी। समिति सचिव गुलशन कुमार ग्रोवर ने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री के रोड शो में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्यों की बैठक बिरला मंदिर चौक पर हुई। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर समिति ने बिरला मंदिर चौक पर भव्य तोरण द्वार लगाया है। स्वागत समारोह में समिति मुख्यमंत्री को एक अभिनंदन पत्र, गोशाला का पटका और स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा। रोड शो में शामिल लोगों के लिए मीठे पानी की सेवा की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक सीपी गुप्ता एवं सहसंयोजक राकेश मेहता होंगे। मौके पर प्रधान मंगत राम मेहता, सुरेंद्र गोयल, रमेश सुधा, सतीश शर्मा, नरविंद्र सैनी, लालचंद शर्मा, रोशन लाल मित्तल, पंकज चौधरी, गुरबख्श सैनी, जतिंद्र शर्मा व सुभाष जैन मौजूद रहे।