कुरुक्षेत्र | जिला पुलिस की अपराध शाखा एक ने चूरापोस्त बेचने के आरोपी को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए प्रभारी केवल सिंह की टीम ने 16 मई को ध्यांगला बस अड्डा के पास निर्मल सिंह वासी बकाली से साढ़े तीन किलो चूरापोस्त बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। निर्मल ने बताया कि वह यह चूरापाेस्त प्रमोद कुमार वासी सुबरी थाना झिंझाना यूपी से लाया था। जिस पर पुलिस ने यूपी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।