पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा नेता डीडी पहुंचे धरने पर समर्थन देने, विधायक सुधा पहुंचे मनाने, सफाई कर्मियों ने नहीं छोड़ी हड़ताल

भाजपा नेता डीडी पहुंचे धरने पर समर्थन देने, विधायक सुधा पहुंचे मनाने, सफाई कर्मियों ने नहीं छोड़ी हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद के सफाई कर्मी शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। इसके चलते शहर में सफाई के हालात बिगड़े रहे। उधर सीएम के रोड शो को देखते हुए प्रशासन ने सफाई कर्मियों को मनाने की कोशिश भी की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

विधायक मनाने-डीडी समर्थन करने पहुंचे : शुक्रवार को नप कर्मियों के धरने पर रोचक वाक्या भी हुआ। वहीं एक तरफ जहां विधायक सुभाष सुधा सफाई कर्मियों से बातचीत करने पहुंचे। दूसरी तरफ भाजपा नेता जयभगवान शर्मा धरने का समर्थन करने पहुंच गए। हालांकि डीडी ने एक दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे धरने का समर्थन करेंगे। सुबह पहले नप कार्यालय में धरने पर पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद विधायक सुधा भी पहुंच गए।

सरकार आएगी दरवाजे पर : डीडी : डीडी ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांग जायज है। जनप्रतिनिधियों को उनकी मांग पूरी करानी चाहिए। कहा कि कल सरकार उनके दरवाजे पर आ रही है।

अपनी आवाज डटकर उठाएं। कहा कि उन्हें थानेसर से चुनाव लडऩा है। लिहाजा यहां के लोगों की समस्याएं दूर कराना उनका फर्ज है। वे सफाई कर्मियों की आवाज उठाएंगे।

सुधा ने की मनाने की कोशिश : विधायक सुधा शुक्रवार को एक बार फिर धरने पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले भी वे सफाई कर्मियों से बातचीत करने आ चुके थे। कहा कि कल सीएम हमारे शहर में आ रहे हैं। शहर को साफ रखने में सहयोग देना चाहिए। कम से कम महिला सफाई कर्मी ही काम पर लौटें। कहा कि वे सीएम के समक्ष सफाई कर्मियों की मांग रखेंगे। यहां सीएम से उनकी मुलाकात भी कराएंगे। लेकिन सफाई कर्मी अपनी मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर रहने को अड़े रहे।

पुलिस पहरे में कराई सफाई : वहीं सीएम के रोड शो को देखते हुए प्रशासन की भी सांसें फूली हुई हैं। सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। ऐसे में हुडा में ठेकेदार के सफाई कर्मियों समेत 100 कर्मचारियों को शहर की सड़कों पर सफाई वास्ते लगाया है। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने साफ सड़कों पर गंदगी गिराई थी। वहीं पुलिस प्रशासन को इनपुट मिले कि हड़ताली कर्मी अस्थाई तौर पर सफाई में लगे कर्मचारियों को रोक सकते हैं। इसे देखते हुए बाजार में सफाई के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। बाद में पुलिस लगातार गश्त लगाती रही। बता दें कि सीएम रोड शो रूट के रास्तों पर रात को भी सफाई कराई जा रही है।

इधर सेक्टरों में भी बिगड़े हालत : सीएम के रोड शो के चलते नगरपरिषद व प्रशासन ने हुडा से हटा कर सफाई कर्मियों को शहर में लगाया है। इससे सेक्टरों में भी दो ही दिनों में हालत बिगड़ने लगे। इसे लेकर सेक्टरवासियों में भी रोष है। हुडा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा व पार्षद सुदेश चौधरी ने कहा कि प्रशासन को सीएम का तो डर है। लेकिन गंदगी से फैलने वाली बीमारी को लेकर कोई सुध नहीं है। सेक्टरों से सफाई कर्मी हटाना किसी सूरत में उचित नहीं है।

खबरें और भी हैं...