पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूच्युल फंड व दैनिक भास्कर की ओर से किया जा रहा आयोजन

आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूच्युल फंड व दैनिक भास्कर की ओर से किया जा रहा आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा निवेश अभियान का आयोजन होटल पर्ल मार्क में आज शाम साढ़े चार बजे

कुरुक्षेत्र | जीवन में सिर्फ धन कमाना ही महत्वपूर्ण नहीं है। उसमें से कुछ हिस्सा भविष्य के लिए बचाकर रखना भी आवश्यक है। ताकि पैसा न सिर्फ बढ़ता रहे बल्कि आर्थिक रूप से भविष्य भी सुरक्षित हो सके। इसके लिए निवेश के विकल्प और निवेश के सही तरीके समझना जरूरी है।

इसी सोच के साथ आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूच्युल फंड और दैनिक भास्कर की ओर से कुरुक्षेत्र में आज (19 मई) को ‘हरियाणा निवेश अभियान’ का आयोजन होगा। निवेश के विभिन्न पहलुओं को जानने के लिए इस कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। उन्हें कार्यक्रम में एसेट्स और लायिवलिटीज के बीच अंतर की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी समझने का मौका मिलेगा कि बचत और निवेश के बीच क्या फर्क है। ये जानकारी फायनेंशियल एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाएगी। ‘हरियाणा निवेश अिभयान’ के तहत निवेशकों के हित में फर्जी योजनाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा रही है, ताकि निवेशकों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे।

भाग लेने के लिए SMS करें DBBSLNAMEAGECITY और भेजें 9200001164 पर

EKYC विवरण पूरा कर सकते हैं

कार्यक्रम के दौरान अगर आप म्यूच्युल फंड के लिए आवश्यक केवाईसी विवरण को पूरा करना चाहते है तो इसके लिए भी ऑनलाइन KYC की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

ऐसे हो सकते हैं शामिल

दिनांक : 19 मई, 2018

स्थान : होटल पर्ल मार्क, रेलवे रोड, कुरुक्षेत्र

समय : सांय 4:30 से 6:30 बजे तक

भाग लेने के लिए : SMS करें DBBSLNAMEAGECITY और भेजें 9200001164 पर

खबरें और भी हैं...