पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थीम पार्क में पहली बार 107वां श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

थीम पार्क में पहली बार 107वां श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मनगरी में पहली बार 107वां श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं रासलीला का आलौकिक विराट आयोजन 21 से 29 मई तक थीम पार्क में होगा। श्री लक्ष्मीनारायण धाम में भरतदासाचार्य महाराज ने बताया कि उन्होंने सन् 1973 में सर्वजन हिताय एवं सर्व जनसुखाय लोक कल्याण की भावना से प्रेरित होकर 108 महायज्ञों का संकल्प लिया था। अभी तक मध्यप्रदेश, यूपी , राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, कर्नाटक, प.बंगाल, आसाम, हरियाणा व पंजाब में 106 महायज्ञ पूर्ण हो चुके हैं। महायज्ञ से पूर्व आज सुबह 10 बजे ब्रह्मसरोवर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ से भव्य कलश यात्रा आरंभ होगी। श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का उद्घाटन गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद महाराज द्वारा किया जाएगा। मौके पर षडदर्शन साधु समाज के कार्यालय सचिव महंत अरविंद दास, महंत ईश्वर दास, जुगल किशोर शास्त्री, संत देवीशरण दास, राजस्थान से दामोदर लाल गट्टानी, रवि गोल्यान, मुम्बई से जगदीश चंद्र काबरा, ओम प्रकाश जालान, नागपुर से हितेश भाई, सोमनाथ कक्कड़ , दीनानाथ मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...